Health Tips: काले चने का सेवन है आपके लिए बड़ा ही फायदेमंद, आज से कर दे खाना

Shivkishore | Saturday, 09 Sep 2023 01:07:34 PM
Health Tips: Consuming black gram is very beneficial for you, start eating it from today.

इंटरनेट डेस्क। आपने हर किसी से कहते सुना होगा सुबह सुबह भिगे हुए चने खाने चाहिए। इसका सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। जी हां अगर आप भी काले चनों का सेवन करते है तो यह आपके लिए बड़े ही काम है। इनके सेवन से आपका कई बीमारियों में फायदा मिलता है। तो आए जानते है इनके फायदे के बारे मेें। 

दिल को स्वस्थ रखने में मददगार
आप अगर काले चने का सेवन करते है तो यह दिल के स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। नियमित रूप से काले चने का सेवन करते है तो इससे आप दिल स्वस्थ रहता है।

वजन घटाने में मददगार
इसके साथ ही आप काले चने का सेवन कर अपना वेट भी कम कर सकते है। इनमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो वजन कम करने में मदद करता है। रात भर पानी में काले चने भिगो दें और सुबह इसे नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।

.pc- amar ujala,jagran,aaj tak
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.