Health Tips: शहद के सेवन से आपको कई बीमारियों में मिलेगा फायदा, आज से ही कर दें शुरू

Samachar Jagat | Tuesday, 10 Oct 2023 03:06:56 PM
Health Tips: Consuming honey will help you in many diseases, start it from today itself.

इंटरनेट डेस्क। आयुर्वेद में शहद को एक दवाई के रूप  में जाना जाता है और सबसे बड़ी बात की यह आपके लिए एक प्राकृतिक मिठास है आप अगर चीनी का सेवन करते है तो आप उसकी जगह शहद का उपयोग कर सकते है। औषधीय गुणों से भरपूर शहद आपको कई गंभीर समस्याओं से भी बचाता है। यह वजन कम करने के साथ कई बीमारियों को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। तो जानते हैं इसके फायदे।

खांसी में
आपको या घर में किसी को भी खांसी हो रही है तो आप शहद का सेवन कर सकते है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो खांसी को शांत करने में मदद करते है। एक चम्मच शहद में हल्दी और थोड़ा सा अदरक का रस मिलाकर लेने से आपको फायदा मिलता है। 

हृदय स्वास्थ्य में 
इसके साथ ही आप एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शहद को दिल की सेहत के सुधार के लिए भी काम में ले सकते है। इसमें मौजूद प्रोपोलिस कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करता है।

pc- 1MG, everydayhealth.com, livehindustan.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.