Health Tips: खीरा भी बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, नहीं करें ज्यादा सेवन

Samachar Jagat | Tuesday, 23 Apr 2024 12:55:44 PM
Health Tips: Cucumber can also spoil your health, do not consume too much

इंटरनेट डेस्क। खीरे में विटामिन सी, के, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे तमाम पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण से ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा गर्मी के मौसम में खीरे का सेवन किया जाता है। ये शरीर मेें पानी की कमी को पूरा करता है।  वहीं इसका सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि खीरा सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। आप हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। 

हो सकते हैं किडनी से जुड़े रोग
खीरे में भरपूर मात्रा में पोटेशियम मिलता है, जिसका सेवन कर ब्लड प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से आपको हाइपरकलेमिया जैसी हेल्थ कंडीशन से जूझना पड़ सकता है। इससे आपको किडनी से जुड़े रोगों के साथ ही गैस, एसिडिटी, सूजन और ऐंठन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

डिहाइड्रेशन
खीरे के बीज फाइबर रिच होते हैं, लेकिन इनमें कुकर्बिटिन नामक कम्पाउंड भी मिलता है। इसी कारण खीरे का ज्यादा सेवन करने से आपको शरीर में पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण आप डिहाइड्रेशन का सामना कर सकते हैं। 

हो सकती है पेट की परेशानी
रात के समय खीरे का सेवन करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा करने से आपको कब्ज की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खीरे को पचने में ज्यादा समय लगता है। सोने से ठीक खीरे का सेवन करने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। 

PC:  freepik, amazon
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.