Health Tips: करी पत्ते का रोज करते है उपयोग तो मिलेंगे आपको भी कई सारे फायदे

Samachar Jagat | Thursday, 17 Aug 2023 01:11:54 PM
Health Tips: If you use curry leaves daily, you will also get many benefits.

इंटरनेट डेस्क। आपके रसोई घर में हर दिन करी पत्ता का उपयोग किया जाता है। सब्जी के छोंक में इसको डाला जाता है जिससे की खाने का स्वाद बढ़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है की करी पत्ता का रोज उपयोग करने से आपको क्या फायदा मिलता है। तो आए जानते है इसके बारे में।

वजन कम होता है 
आप अगर करी पत्तों को पानी में उबालकर पीते है तो इससे आपका वजन कम हो सकता है। साथ ही करी पत्ता कोलेस्ट्रोल को कम करने में भी मदद करता है। साथ ही ट्राइग्लिसराइड के स्तर को भी नियंत्रित रखता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर लेवल
करी पत्ता का सेवन रोज करने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के रोगी अगर रोजाना 2-3 करी पत्तियों को सेवन करे तो उपको फायदा होता है। साथ ही आपका पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है।

pc- news18 hindi
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.