Health Tips: भिगोएं हुए अखरोट खाने के जान लेंगे फायदे तो आज से ही कर देंगे शुरू

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Feb 2024 02:39:35 PM
Health Tips: If you want to know the benefits of eating soaked walnuts then start from today itself.

इंटरनेट डेस्क। सुबह के समय आपको खाने को अगर अखरोट मिल जाए तो फिर उसका कहना ही क्या है। लेकिन अगर ये ही अखरोट आप भिगोकर खाएंगे तो इसका फायदा दो गुना हो जाएगा। तो आए जानते है भिगे हुए अखरोट खाने से क्या फायदे होते है और आप कैसे इनका सेवन कर सकते है। 

एनर्जी का बेहतरीन स्रोत
अखरोट को आप सुबह भिगोकर खाते है यह एनर्जी का बढ़िया स्त्रोत है। इसमें काफी कैलोरी होती है। जिस कारण से इसे थोड़ी मात्रा में खाने से भी काफी एनर्जी मिलती है। इसलिए इसे सुबह खाने से आपको अपने दिन भर के काम करने के लिए काफी एनर्जी मिल सकती है।  

फाइबर से भरपूर
इसके साथ ही आप अखरोट का सेवन करते है तो इसमें फाइबर भी मौजूद रहता है। जो पाचन के साथ-साथ वजन कम करने में भी काफी मददगार हो सकता है। फाइबर की वजह से काफी समय तक पेट भरा रहता है और बार बार भूख नहीं लगती। 

pc- aaj  tak, onlymyhealth.com, jagran


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.