Health Tips: सर्दी के मौसम में सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है पालक, जान लें आप 

Samachar Jagat | Monday, 06 Nov 2023 03:00:33 PM
Health Tips: Spinach is very beneficial for health in winter season, know this

इंटरनेट डेस्क। सर्दी का मौसम आते ही लोगों को कई प्रकार मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको एक सब्जी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो सर्दी के मौसम में सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। वह हमें मौसमी बीमारियों से भी बचाती है।

आज हम पालक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। पालक का आप सूप, दाल, पराठे, पूड़ी, करी और कई तरह के व्यंजनों के रूप में सेवन कर सकते हैं। ये  एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है।

इसमें कम कैलोरी और बहुत सारे पोषक तत्व मिलते हैं। पालक हमारी पाचन क्रिया के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये हमें कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापे जैसी कई गंभीर बीमारियों के खतरे से बचाता है। ये दिमाग के लिए भी लाभकारी होता है। 

PC: freepik, cookpad



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.