Kedarnath के कपाट खुले, शुरू हुई चार धाम की यात्रा

Samachar Jagat | Friday, 10 May 2024 09:38:05 AM
Kedarnath doors open, Char Dham journey begins

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका जल्द ही केदारनाथ जाने का प्लान है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आज यानी अक्षय तृतीया के दिन 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए हैं।

पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इन धार्मिक स्थलों के कपाट सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए इस साल की चारधाम यात्रा की यात्रा शुरू हो गई है।

पवित्र केदारनाथ धाम को आज विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर के कपाट को 20 क्विंटन फूलों से सजाया गया है। देश के बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर पहुंच चुक है। लोगों में केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए विशेष उत्सुकता बनी हुई है।  मंदिर समितियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, गंगोत्री के कपाट दोपहर बाद 12.20 मिनट पर खोल दिए जाएंगे। बद्रीनाथ के कपाट रविवार को को सुबह 6 बजे खोले जाएंगे।  

PC: aajtak,  instaastro, abplive.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.