Diwali पर पटाखों से जलने पर भूलकर भी नहीं करें ऐसा, जान लें आप

Samachar Jagat | Saturday, 11 Nov 2023 03:06:59 PM
Know that you should not do this even by mistake if you get burnt by firecrackers on Diwali

इंटरनेट डेस्क। दीपावली पर लोगों द्वारा आतिशबाजी की जाती है। आतिशबाजी या दीयों के कारण लोगों को कई बाद दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ जाता है। बहुत से लोग तो जल भी जाते हैं। आज आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि जलने पर व्यक्ति को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

अगर आग में शरीर का कोई अंग जल जाता है तो उसे केवल सामान्य पानी से धोना चाहिए। भूलकर भी बर्फ या ठंडा पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए। टूथपेस्ट, हल्दी या कर्पूर भी जलने वाले स्थान नहीं लगाने चाहिए। इन से परेशानी बढ़ सकती है। व्यक्ति जलने वाले स्थान पर राहत देने के लिए लगाई जाने वाली एंटीसेप्टिक व एंटी बैक्टीरियल ऑइंटमेंट्स लगा सकता है। 

आपको दीपावली से पहले इस प्रकार की दवा घर में लाकर रखनी चाहिए। अगर घर पर इस प्रकार की चीजें नहीं तो त्वचा को साफ पानी से धो लेना चाहिए। इसके बाद किसी साफ सूती या मलमल के कपड़े से इसे कवर करें। दर्द ज्यादा होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर ही लें। 

PC: english.jagran,   theborneopost,rajras



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.