Rashifal 5 Oct 2023: धनु,कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए बड़ा ही शुभ होगा दिन, मिलेंगे अच्छे समाचार, जाने राशिफल

Samachar Jagat | Wednesday, 04 Oct 2023 08:05:01 PM
Rashifal 5 Oct 2023: The day will be very auspicious for the people of Sagittarius, Aquarius and Pisces, they will get good news, know the horoscope.

इंटरनेट डेस्क। 5 अक्टूबर 2023 गुरुवार का दिन आपके लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण रहेगा। ग्रहों की चाल के मुताबिक आपका कोई भी काम अटकेटगा नहीं। सितारे भी आपका पूरा साथ देंगे और आपको कोई बड़ा लाभ होगा, जाने आपको राशिफल।

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ उलझने लेकर आएगा।  बिजनेस में भी आपकी अपने किसी साथी से खटपट हो सकती है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आप यदि किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपके वह इच्छा भी पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है।  आपके कुछ योजनाओं को गति मिलेगी।

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में यदि किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय लेना हो, तो बहुत ही सावधानी से लें।

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी संपत्ति संबंधित मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। यदि आपकी कुछ विशेष कामों में लंबे समय से रुकावटें आ रही थी, तो आज दूर हो सकती हैं।

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदायक रहने वाला है।  आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।

तुला राशि 
तुला राशि के जातको के लिए किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन कार्य क्षेत्र में व्यवसाय के कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है, जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें  किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आप यदि कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार में  किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है, भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

pc- webdunia,news natioan,NPG news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.