Recipe of the Day: दीपावली पर लें साबूदाना बर्फी का स्वाद, इस विधि से बना लें स्वादिष्ट 

Samachar Jagat | Thursday, 12 Oct 2023 03:26:04 PM
Recipe of the Day: Enjoy Sabudana Barfi on Diwali, make it delicious with this method

इंटरनेट डेस्क। दीपावली पर कई प्रकार की डिश बनाई जाती है। आज हम आपको साबूदाना बर्फी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद शायद ही आपने चखा होगा। इस बर्फी को आप दीपावली के त्योहार पर घर ही बना सकते हैं। 

जरूरी सामग्री: 
साबूदाना - दो कप
दूध - छह कप
बादाम के टुकड़े - दो बड़ा चम्मच
काजू - दो टेबलस्पून 
चीनी - डेढ़ कप
घी - आधा कप

इस विधि से बना लें आप: 
- सबसे पहले साबूदाना को पैन में धीमी मध्यम आंच पर 10 मिनट तक लगातार चलाते रहें।
- साबूदाना को हल्का सा रंग बदलने पर मिक्सर में पीस कर प्याले में निकाल लें।
- एक कड़ाही में दूध हल्का गाढ़ा होने तक उबालें।
- अब इसमें चीनी मिला लें। 
- एक पैन में घी गरम कर इसमें साबूदाना पाउडर भून लें।
- अब इसमें बादाम और काजू मिलाएं।
- इसके बाद इसमें दूध और इलायची पाउडर मिला लें। 
- अब मिश्रण को चिकनी ड्रे में फैलाकर बफ्री के आकार में काट लें। 

PC: lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.