Recipe of the Day: दीपावली पर बना लें बंगाली डिश मिष्टी दोई, ये है विधि 

Samachar Jagat | Thursday, 12 Oct 2023 03:14:03 PM
Recipe of the Day: Make Bengali dish Mishti Doi on Diwali, this is the recipe

इंटरनेट डेस्क। कई बंगाली डिश पूरे देश में प्रसिद्ध है। इन्हीं में मिष्टी दोई भी एक है। अगले महीने दीपावली का त्योहार आने वाला है। आप इस त्योहार पर इसे बनाकर मेहमानों का दिल खुश कर सकते हैं। आज हम आपको इसे बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 

जरूरी सामग्री: 
2 लीटर दूध
20 टेबल स्पून चीनी
2 कप पानी
2 कप  दही

इस विधि से बना लें आप: 
- मिष्टी दोई बनाने के लिए आप एक पैन में दूध को आधा होने तक उबाल लें। 
- वहीं दूसरे पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें। 
- अब तक दूध चाशनी मिला लें। 
- दूध के ठंडा होने पर इसमें दही मिलाकर मथना होगा। 
- अब इसे बर्तन में डालकर 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 
-इस प्रकार से आपकी मिष्टी दोई बन जाती है। 

PC: lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.