Recipe of the Day: घर पर ही बना लें मावे की स्वादिष्ट बर्फी, ये है विधि

Samachar Jagat | Monday, 01 Apr 2024 01:31:40 PM
Recipe of the Day: Make delicious mawa barfi at home, this is the recipe

इंटरनेट डेस्क। बाजार की मावे की बर्फी का स्वाद तो आप कई बार चख चुके होंगे, लेकिन क्या कभी आपने घर की बनी बर्फी का स्वाद लिया है? आज हम आपको घर पर ही ये स्वादिष्ट बर्फी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 

जरूरी सामग्री: 
मावा - पांच सौ ग्राम
इलायची पाउडर - एक टी स्पून
पिस्ता कतरन - दो टेबल स्पून
देसी घी - दो टेबल स्पून
चीनी - डेढ़ कप

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले मावे को कद्दूकस कर लें। 
- अब एक कड़ाही को गर्म कर इसमें मावा हल्का भूरा होने तक भूनें। इसे ठंडा कर लें। 
- अब कड़ाही में पानी डालकर इसमें चीनी से चाशनी बना लें। 
- अब चाशनी को ठंडी कर इसमें मावा मिला दें। 
- अब इसमें इलायची पाउडर भी मिक्स कर दें।
- अब इसे घी से चिकनी ट्रे में फैला लें। 
-इसके ऊपर पिस्ता कतरन डाल लें। 
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट बर्फी बन जाती है। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.