Recipe of the Day: दिवाली पर बना लें पपीते का स्वादिष्ट हलवा, ये है आसान विधि 

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Nov 2023 04:02:20 PM
Recipe of the Day: Make delicious papaya halwa on Diwali, this is the easy method

इंटरनेट डेस्क। क्या आपने पपीते के हलवे का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको इसे आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस फल से आप दीपावली पर स्वादिष्ट हलवा बना सकते हैं। इसके लिए कई चीजों का उपयोग किया जाता है। 

जरूरी सामग्री:
1 किलो पपीता 
1 कप काजू
1 टीस्पून इलायची पाउडर
200 ग्राम खोया
6 टेबलस्पून घी
4 कप दूध
1 कप पानी
4 टेबलस्पून चीनी

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले पपीते को बीज निकालकर मैश कर लें। 
- अब कड़ाही में घी गर्म कर इसमें पपीता पेस्ट पका लें। 
-  अब इसमें दूध और इसके पांच मिनट बाद मावा पका लें। 
- अब आप इस मिश्रण में इलायची पाउडर, काजू और चीनी मिला लें। 
- पानी सूखने के बाद आंच बंद कर दें। 
-इस प्रकार से आपका पपीते का हलवा बन जाता है। 

PC: herzindagi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.