Recipe of the Day: दीपावली पर बना लें कुरकुरे चने मसाला, ये है विधि 

Samachar Jagat | Wednesday, 04 Oct 2023 03:50:24 PM
Recipe of the Day: Make Kurkure Chana Masala on Diwali, this is the recipe

इंटरनेट डेस्क। अगले महीने दीपावली का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार पर घरों में कई प्रकार के पकवान बनाए जाते हैंं। इनमें स्नैक्स को भी शामिल किया जाता हैं। आज हम आपको कुरकुरे चने बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इनका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। 

जरूरी सामग्री:
उबले हुए चने - छह कटोरी
तेल - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च - तीन चुटकी
काली मिर्च- डेढ़ छोटा चम्मच
आमचूर - डेढ़ चम्मच

इस प्रकार से बना लें आप: 
- एक बड़े बर्तन में उबले हुए चने डालकर सभी मसाले, नमक और आमचूर मिला लें।
- अब इन्हें एयर फ्रायर में डालना होगा। इसके बाद टेम्परेचर 400एफ पर रखकर 20 मिनट तक फ्राई करना होगा। 
- इस प्रकार से आपके चने मसाले तैयार हो जाते हैं। 
 

PC: lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.