Recipe of the Day: बनाना पकौड़े इन चीजों से आप बना लें स्वादिष्ट, ये है बनाने की विधि 

Samachar Jagat | Wednesday, 11 Oct 2023 04:51:55 PM
Recipe of the Day: You can make delicious banana pakodas with these things, this is the method to make them

इंटरनेट डेस्क। बनाना की स्वादिष्ट फलों में गितनी होती है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। तुरंत ऊर्जा प्राप्त करने के लिए लोगों द्वारा केले का सेवन किया जाता है। आज हम आपको बनाना पकौड़े बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इनका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। 

जरूरी सामग्री:
- दो कच्चे केले
- एक सौ ग्राम सिंघाड़े का आटा
- हरा धनिया आवश्यकतानुसार
- सेंधा नमक आवश्यकतानुसार 
- सौंफ आवश्यकतानुसार
- 1 बारीक हरी मिर्च
- काली मिर्च पावडर आवश्यकतानुसार
- तेल आवश्यकतानुसार

इस प्रकार से कर लें तैयार:
- सर्वप्रथम छिलके सहित केलों को उबाल लें। 
- अब केले को छिलके उतार कर गोल-गोल काटना होगा। 
- दूसरी ओर एक कटोरे में सिंघाड़े का आटा, हरी मिर्च, सौंफ, काली मिर्च पाउडर, नमक मिलाकर पानी से गाढ़ा घोल तैयार करना होगा। 
- अब आप तेल गर्म कर लें। 
- तेल गर्म होने के बाद केले के टुकड़ों को घोल में डुबोकर डीप फ्राई कर लें। 
- अब आपके बनाना केले बन जाते हैं। 

PC: youtube



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.