Recipe Tips: घर पर इस विधि से बना लें लौकी का स्वादिष्ट रायता, ये चीजें जरूर ही डालें

Samachar Jagat | Tuesday, 23 Apr 2024 12:18:41 PM
Recipe Tips: Make delicious bottle gourd raita at home with this method, definitely add these things

इंटरनेट डेस्क। लौकी से कई प्रकार की स्वादिष्ट डिशेज बनाई जा सकती हैं। लौकी से आप स्वादिष्ट सब्जी के साथ ही हलवा भी बना सकते हैं। क्या आपने इसके स्वादिष्ट रायते का स्वाद लिया है। नहीं तो आज हम आपको घर पर ही इसका स्वादिष्ट रायता बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद लेने के बाद आप अंगुलियां ही चाट जाएंगे। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
लौकी - तीन
दही - छह कप
जीरा - डेढ़ टी स्पून
हींग - तीन चुटकी
हरी मिर्च - तीन
हरा धनिया - तीन टेबल स्पून
देसी घी - तीन टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

इस विधि से बना लें आप: 
- सबसे पहले लौकी को धोकर आप छिलनी की मदद से उसके ऊपर का छिलका उतारें। 
- अब आप लौकी को कद्दूकस कर एक बर्तन में पानी डालकर उसे 7-8 मिनट तक उबालें।
- अब गैस बंद कर इसे एक बर्तन में निकाल लें। ऐसा करने से लौकी एकदम नरम हो जाएगी।
- अब एक बर्तन में दही को अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब कड़ाही में देसी घी गर्म कर इसमें जीरा और हींग चटकाएं।
- अब इसमें फेंटा हुआ दही डाल दें। 
-इसके  दो मिनट बाद इसमें उबली हुई कद्दूकस लौकी डाल दें। 
- बाद में इसमें हरा धनिया पत्ती, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डाल दें। 
-अब इसे तीन मिनट तक पका लें। 
-इस प्रकार से आपका लौकी का स्वादिष्ट रायता बन जाता है। 
-इस रायते का स्वाद सभी को बहुत ही पसंद आएगा। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.