Recipe Tips: नाश्ते में बनाए गर्मा गर्म ब्रेड पोहा, सेहत के लिए भी है अच्छा

Shivkishore | Monday, 09 Oct 2023 02:56:49 PM
Recipe Tips: Make hot bread Poha for breakfast, it is also good for health.

इंटरनेट डेस्क। ब्रेकफास्ट का इंतजार सुबह के समय हर किसी उको होता है और अगर आपको सुबह के समय में नाश्ता अच्छा सा मिल जाए तो फिर सब काम एक साइड हो जाते है। ऐसे में आज आपको बता रहे है ब्रेड पोहा बनाने की रेसिपी जो आपको पसंद आएगी।

सामग्री
ब्रेड - 6 छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
मूंगफली दाना-  रोस्ट किया हुआ
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
रिफाइंड तेल - 2 से 3 चम्मच
प्याज - 1
करीपत्ता - 10
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
नींबू का रस - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार

विधि
ब्रेड पोहा बनाने के लिए कड़ाही में तेल डाले और तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च डालकर और प्याज डालकर चलाए। अब आप मूंगफली के दाने डाल दें। जब ये भून जाए तो इसमें आप ब्रेड डाल दें और अच्छी तरह से चलाएं। इसके बाद हल्दी, नमक डालें और थोड़ी देर बाद नाम मात्र का पानी छिड़क कर उपर से नींबू का रस डालें। ब्रेड पोहा बनकर तैयार है। 

pc- aaj tak
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.