Skin Care Tips: चेहरे पर कील-मुंहासों की परेशानी हो जाएगी दूर, इस प्रकार करें कढ़ी पत्ते का उपयोग

Samachar Jagat | Tuesday, 30 Apr 2024 01:33:55 PM
Skin Care Tips: The problem of pimples and acne on the face will go away, use curry leaves in this way

इंटरनेट डेस्क। कढ़ी पत्ते किसी भी चीज का स्वाद बढ़ा देता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका उपयोग त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। ये गर्मी के मौसम में त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। गर्मियों के इस मौसम में होने वाली कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में ये ये बहुत ही उपयेागी है।

ये ऑयली स्किन पर होने वाली ओपन पोर्स या पिंपल्स की परेशानी को दूर करने में उपयोगी है। इस परेशानी को करने के लिए आप कढ़ी पत्ते का नींबू के रस के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब आप इसे पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। इससे चेहरे पर कील-मुंहासों की परेशानी दूर होने के साथ ही ऑयल प्रोडक्शन से भी राहत मिलती है।

इसका उपयोग करने से कील-मुंहासों के बाद रह जाने वाले निशान भी कम होने लगते हैं। आपको आज ही ये घरेलू उपाय अपना लेना चाहिए। ये आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा।
PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.