Today In History : जेट एयरवेज के विमान ने अपनी आखिरी उड़ान भरी। इसके बाद कंपनी की सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गईं।

Samachar Jagat | Sunday, 17 Apr 2022 08:00:02 AM
Today In History : Jet Airways plane made its last flight. After this the company's services were closed indefinitely.

नई  दिल्ली |  भारत एवं विश्व इतिहास में 17 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 
1524 - जियोवान्नी वेराजानो ने न्यूयॉर्क खाड़ी की खोज की।
1875 - सर नेविले चैंबरलिन ने स्नूकर का आविष्कार किया।
1895 - जापान और चीन के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ।
1899 - कलकत्ता (अब कोलकाता) को पनबिजली मिली।
1941 - द्बितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1946 - सीरिया ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1971 - मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
1975 - भारत के द्बितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन।
1977 - स्वतंत्रत पार्टी का जनता पार्टी में विलय।
1982 - कनाडा ने संविधान अपनाया।
1983 - भारत ने एसएलवी-3 रॉकेट का प्रक्षेपण किया।
1993 - अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर लौटा।
2003 - भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का 55 वर्षों बाद गठन।
2006 - सूडान के रवैये से चाड अफ्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
2007 - 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।
2008 - भारत और ब्राजील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
2014 - प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार गैब्रिएल गार्सिया मार्केज का निधन।
2019 - जेट एयरवेज के विमान ने अपनी आखिरी उड़ान भरी। इसके बाद कंपनी की सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गईं।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.