Travel Tips: अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है अल्मोड़ा

Samachar Jagat | Friday, 17 Nov 2023 12:39:47 PM
Travel Tips: Almora is very famous due to its natural beauty

इंटरेनट डेस्क। उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर बहुत ही खूबसूरत पयर्टक स्थल हैं। आज हम आपको यहां के अल्मोड़ा के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो कुमायूं पहाडिय़ों पर स्थित एक छोटा जिला है।

हिमालय पर्वतमाला के मनोरम दृश्य से घिरा ये स्थान देवभूमि के नाम भी जाना जाता है। इसके आसपास कई धार्मिक आकर्षण हैं। अल्मोड़ा पर्यटकों को बेहद ही पसंद आता है। अपनी सांस्कृतिक विरासत स्थलों से लेकर, हस्तशिल्प और वन्य जीवन के लिए ये पयर्टक स्थल पर्यटकों को बहुत ही पंसद आता है। ये पर्यटक स्थल हॉलिडे डेस्टिनेशन जैसे देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश आदि से घिरा हुआ है।

अगर आप सर्दी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां का दीदार जरूर ही करें। यहां का यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी। यहां पर खूबसूरत पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है। इनमें जीरो प्वाइंट, जागेश्वर मंदिर और कटारमल सूर्य मंदिर आदि प्रमुख है। 

PC: herzindagi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.