Travel Tips: चंदेरी को बोला जाता है बावड़ियों का शहर, इन पर्यटक स्थलों के कारण भी है प्रसिद्ध 

Samachar Jagat | Tuesday, 10 Oct 2023 11:45:59 AM
Travel Tips: Chanderi is called the city of stepwells, it is also famous because of these tourist places

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश में चंदेरी एक ऐसी जगह है, जहां पर आप बहुत ही कम बजट में घूमने का मजा ले सकते हैं। मध्यप्रदेश का ये पर्यटक स्थल साडिय़ों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है।

चंदेरी केवल साड़ी के लिए ही मशहूर नहीं, बल्कि ये स्थान अपने पयर्टक स्थलों के कारण भी देश में प्रसिद्ध है। अगर आपने अभी तक यहां का भ्रमण नहीं किया है तो एक बार जरूर ही कर लें। मध्यप्रदेश के इस स्थान को बावडिय़ों का शहर भी कहा जाता है। यहां पर आपको बहुत ही से पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा।

चंदेरी में आप किला, बादल महल, जामा मस्जिद, कटी घाटी, रामनगर महल, कौशक महल, राजा रानी महल और चंदेरी संग्रहालय आदि पर्यटक स्थलों का दीदार कर सकते हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का अपने परिवार के साथ प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC: herzindagi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.