Travel Tips: डलहौजी में इन पर्यटक स्थलों की जरूर करें सैर, यादगार बन जाएगा टूर

Samachar Jagat | Wednesday, 01 May 2024 12:50:02 PM
Travel Tips: Do visit these tourist places in Dalhousie, the tour will become memorable

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका गर्मी के इस मौसम में घूमने का प्लान है तो आप हिमाचल प्रदेश के डलहौजी जा सकते हैं। आप यहां पर बहुत ही कम बजट में कई खूबसूरत पर्यटक स्थानों पर घूम सकते हैं। इस छोटे से शहर में आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का मजा लेना का मौका मिलेगा। यहां पर घूमने के लिए खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं है। आज हम आपको डलहौजी में घूमने के लिए दो बहुत ही शानदार जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

पंचपुला
पंचपुला भी डलहौजी की बहुत ही खूबसूरत जगहों में शामिल हैं। जिसके बिना यहां की यात्रा अधूरी ही मानी जाती है। हरे-भरे देवदार के पेड़ों से घिरा ये पर्यटक स्थल आपका दिल जीतने के लिए काफी है। यहां पर एक झरने में पांच धाराएं एक साथ मिलती हैं। हिमाचल प्रदेश का ये हिल स्टेशन ट्रैकिंग और अपने खूबसूरत नजारों के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। गर्मी के मौस में आप यहां पर सुकून के पल बिता सकते हैं।

खज्जियार 
अगर आपका इस गर्मी के मौसम में डलहौजी जाने का प्लान है तो खज्जियार आपके लिए बहुत ही शानदार जगह साबित होगी। इस शहर की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण इसे मिनी स्विट्जरलैंड या भारत का स्विट्जरलैंड भी बोला जाता है। समुद्र तल से 6,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पर्यटक स्थल पर आपको प्राकृतिक खूबसूरती निहारने के अलावा जॉर्बिंग, ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर का मजा लेने का भी मौका मिलेगा। 

PC: holidayrider
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.