Travel Tips: मुन्नार में लें गर्मी के मौसम में घूमने का मजा, इस कारण यादगार बनेगा टूर

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Mar 2024 01:32:24 PM
Travel Tips: Enjoy visiting Munnar in the summer season, this will make the tour memorable

इंटरनेट डेस्क। अगर आप जून से लेकर सितम्बर के बीच कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दक्षिण भारत के केरल राज्य में स्थित मुन्नार जा सकते हैं। ये हिल स्टेशन गर्मी के मौसम घूमने के हिसाब से बहुत ही प्रसिद्ध है।

मुन्नार में दक्षिण भारत के सबसे बड़े चाय के बागान है। इसके कारण ही यहां की खूबसूरती बढ़ी हुई है। मुन्नार हिल्स स्टेशन गर्मी के मौसम में फैमली वेकेशन, दोस्तों के साथ घूमने और हनीमून पर जाने के लिए बहुत ही शानदार जगह है।

यहां पर आपको बहुत से खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां की यात्रा आपके लिए जिन्दगी के सबसे हसीन और यादगार पलों में से एक हो सकता है। आप दो से तीन दिनों में यहां पर आसानी से घूम सकते हैं। यहां पर आपको कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों का करीब से दीदार करने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: tripadvisor



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.