Travel Tips: इन खूबसूरत पयर्टक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है कर्नाटक का हम्पी शहर, बना लें घूमने का प्लान 

Samachar Jagat | Friday, 27 Oct 2023 11:55:24 AM
Travel Tips: Hampi city of Karnataka is famous in the world due to these beautiful tourist places, make a plan to visit

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक भी अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया प्रसिद्ध है। अगर आप दीपावली की छुट्टियों में कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां का रुख कर सकते हैं। यहां पर हम्पी शहर आपको बहुत ही पंसद आएगा, जिसे यूनेस्को की विश्व हेरिटेज साइट में जगह मिल चुकी है।

कर्नाटक का ये शहर अपने प्राचीन मंदिर, स्मारक और अखंड संरचनाओं के लिए विश्व प्रसिद्ध है।  यहां पर आपको ऐतिहासिक इमारतों का दीदार करने का मौका मिलेगा। आप यहां पर अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

हम्पी में आपको विरुपक्षा मंदिर, विजय विट्ठल मंदिर, हनुमान मंदिर, नदियों के किनारे स्थित खंडहर, क्वीन्स बाथ और लक्ष्मी नारायण मंदिर जैसी जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां पर घूमने से आपका टूर यादगार बन जाएगा। यहां पर जाने से परिवार के सभी लोग खुश हो जाएंगे। आपका बार-बार यहां पर जाने का मन करेगा।

PC: holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.