Travel Tips: इन जगहों पर खेली जाती है भगवान के साथ होली, त्याेहार से पहले ही पहुंचते है हजारों लोग

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2023 02:57:15 PM
Travel Tips: Holi is played with God at these places, thousands of people reach before TihorHoli is played with God at these places, thousands of people reach before Tihor

इंटरनेट डेस्क। होली का त्याहोर सबसे ज्यादा बृज में खेला जाता है। यहां पर होली की शुरूआत लगभग 15 दिन पहले ही हो जाती है। कान्हा जी की इस नगरी में आपकों अलग अलग जगहों और अलग अलग मंदिरों में होली का आनंद मिलेगा। ऐसे में आप भी इस बार होली बृज के मंदिरों में जाए और होली का आनंद ले।

प्रेम मंदिर
इस बार की होली का आनंद आप वृदांवन के प्रेम मंदिर में ले सकते है। अपनी खूबसूरती कि लिए मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ऐसे में आप भी इस होली पर यहां आए और होली के त्योहार का आनंद ले। यह वृंदावन का सबसे मशहूर और अद्भुत मंदिर है। मंदिर के बाहर आपको हजारों सैलानी होली खेलते दिख जाएंगे। ऐसे में आप भी उनके इस जश्न में शामिल हो सकते हैं।

गोविंद देव जी मंदिर 
इसके साथ ही आप वृंदावन के गोविंद देव जी मंदिर में भी होली खेलने के लिए जा सकते है। यह वृंदावन का सबसे प्राचीन मंदिर है। यहां भी होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आपकों यह मौका नहीं छोड़ना चाहिए और होली का भरपूर आनंद लेना चाहिए।
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.