Travel Tips: पत्नी को करवा चौथ पर देना चाहते हैं उपहार तो बना लें मुन्नार घूमने का प्लान 

Samachar Jagat | Friday, 20 Oct 2023 12:53:04 PM
Travel Tips: If you want to give a gift to your wife on Karva Chauth, then plan to visit Munnar

इंटरनेट डेस्क। शादीशुदा महिलाओं को करवा चौथ के पर्व का इंतजार रहता है। इस पर्व पर वह व्रत रखकर अपने पति की लम्बी आयु की कामना करती हैं। इस बार करवा चौथ का त्योहार एक नवम्बर को आने वाला है।

अगर आप करवा चौथ पर अपनी पत्नी को कोई उपहार देने की तैयारी हैं तो आप उसके साथ मुन्नार घूमने चले जाएं। ये आपकी पत्नी के लिए एक शानदार तोहफा होगा। नेचुरल ब्यूटी से घिरा केरल का मुन्नार शहर आपको और आपके पार्टनर को बहुत ही पसंद आएगा। यहां पर नवम्बर महीने पर बहुत ही शानदार मौसम होता है।

 यहां के चाय बागान आपको यूनिक एक्सपीरिएंस देंगे तो हाउसबोट सहित दूसरी जगहें ट्रैवलिंग को मजेदार बना देंगी। आपको आज ही यहां पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। इस यात्रा से आपकी पत्नी का करवा चौथ का पर्व यादगार बन जाएगा।

PC: holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.