Travel Tips: जैसलमेर की अमर सागर झील इस कारण है बहुत ही प्रसिद्ध, एक बार जरूर ही देखें 

Samachar Jagat | Thursday, 09 Nov 2023 12:24:54 PM
Travel Tips: Jaisalmer's Amar Sagar Lake is very famous for this reason, definitely see it once

इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में घूमने के हिसाब से राजस्थान का जैसलमेर जिला बहुत ही शानदार जगह है। इस मौसम में यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं।

आज हम आपको यहां की अमर सागर झील के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो राजस्थान के पश्चिमी जैसलमेर के बाहरी इलाके में बाड़ा बाग से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये झील अपने सुंदर और शांत वातावरण के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है।

इस झील के पास ही झील अमर सिंह पैलेस स्थित है जिसका निर्माण 17वीं शताब्दी के दौरान महारावल अखई सिंह ने करवाया था। ये पांच मंजिला महल पूरा अपार्टमेंट के पैटर्न जैसा नजर आता है। अपने भित्ति चित्रों के लिए ये महल दुनिया में प्रसिद्ध है। इसकी सीढिय़ा सुंदर और शांत झील की ओर ले जाती हैं। यहां पर आपको कई खूबसूरती नजरों का दीदार करने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC:  holidayrider 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.