Travel Tips: जोशीमठ घूमने का बना लें प्लान, इस कारण यादगार बन जाएगा टूर

Samachar Jagat | Thursday, 09 Nov 2023 11:47:39 AM
Travel Tips: Make a plan to visit Joshimath, this will make the tour memorable

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां जोशीमठ भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहता है। ये राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से करीब 490 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। आज हम आपको यहां के कुछ खूबसूरत पयर्टक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां पर नंदा देवी नेशनल पार्क बहुत ही खूबसूरत जगह है, जो जोशीमठ की खूबसूरती में  चार चांद लगाने का काम करता है। यहां पर वनस्पतियों और जीवों को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

यहां का गोविंदघाट एक पवित्र स्थल होने के साथ-साथ एक बेहतरीन पर्यटन स्थल भी है। पहाड़ों के मध्य में स्थित इस पर्यटक स्थल पर आपको अद्भुत दृश्य देखने को मिलेंगे। वहीं यहां पर नरसिंह मंदिर आकर्षण का केन्द्र रहता है। आपको यहां पर एक बार घूमने जरूर ही जाना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। 

PC: herzindagi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.