Travel Tips: सूर्योदय और सूर्यास्त के शानदार दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है नेतरहाट 

Samachar Jagat | Saturday, 18 Nov 2023 11:05:43 AM
Travel Tips: Netarhat is famous for its spectacular views of sunrise and sunset

इंटरनेट डेस्क। झारखंड भी अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के  साथ जिंदगी के यादगार पल बिता सकते हैं।

आज हम आपको नेतरहाट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो झारखंड के लातेहार जिले में स्थित एक पर्यटन स्थल है। इस पर्यटक स्थल को छोटानागपुर की रानी के नाम से भी जाना जाता है। नेतरहाट अपनी प्राकृतिक खूबसूरती से भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त के शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं।

नेतरहाट में आपको ऊंचाई पर खड़े होकर दूर तक फैली हरियाली का दीदार करने का मौका मिलेगा। रांची के पश्चिम में लगभग 156 किमी और डाल्टनगंज से 210 किमी की दूरी पर स्थित ये पर्यटक स्थल आपको बहुत ही पंसद आएगा। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC: holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.