Travel Tips: अब पर्यटक स्थल बन चुकी है पोर्ट ब्लेयर की काला पानी जेल, एक बार जरूर ही देखें आप 

Samachar Jagat | Friday, 10 Nov 2023 11:54:04 AM
Travel Tips: Now Port Blair's Kalapani Jail has become a tourist destination, you must see it once

इंटरनेट डेस्क। लोगों को जेल के नाम भी डर लगता है। आज हम आपको देश की एक जेल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ये अब एक पर्यटक स्थल के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी है।

आज हम आपको काला पानी जेल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में स्थित है। इस  पुरानी औपनिवेशिक जेल को अंग्रेजी में सेलुलर जेल के रूप में भी जाना जाता है। अगर आपका अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा का प्लान है तो एक बार ये जेल जरूर ही देखे। 

बताया जाता है कि पोर्ट ब्लेयर की इस जेल का निर्माण अंग्रेजों द्वारा राजनीतिक कैदियों को निर्वासित करने के लिए किया गया था। यहां पर अंग्रेजों द्वारा कैदियों पर कई प्रकार से अत्याचारों किए थे। वर्ष 1896 में बनी इस जेल को अब एक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में बदल जा चुका है। इस जेेल में  ब्रिटिश काल के दौरान कैदियों के जीवन को प्रदर्शित किया जाता है। आपको एक बार जरूर ही ये जेल देखनी चाहिए। 

PC: holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.