- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। हर किसी की इच्छा शिमला और मनाली जैसे टूरिस्ट स्पॉट्स पर जाने की होती है। यहां पर हमेशा पर्यटकों की भीड़ मिलेगी। आज हम आपको एक ऐसे पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो भीड़-भाड़ से दूर बहुत ही शांत और खूबसूरत है।
यहां पर आप एडवेंचर और नेचर, दोनों को एन्जॉय कर सकते हैं। आज हम आपको हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पिति घाटी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है।
हिमालय की गोद में बसी स्पिति घाटी में आपको बर्फ से ढकी चोटियां, नीली झीलें और शांत मठों का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां पर आप ट्रेकिंग, कैम्पिंग, और मोटरसाइकिलिंग का मजा ले सकते हैं। आपको यहां पर लाहौल स्पिति नेशनल पार्क में घूमने का मौका मिलेगा। यहां पर वन्यजीवों को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। आप आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लें।
PC: holidayrider
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें