Travel Tips: अपने स्ट्रीट फूड्स के लिए फेमस है भारत के ये शहर, आ रहे है आप तो जरूर चखें यहा का स्वाद

Samachar Jagat | Saturday, 08 Apr 2023 02:54:19 PM
Travel Tips: These cities of India are famous for their street foods, you must taste them

इंटरनेट डेस्क। दुनिया में भारत अपनी विविधता के लिए पहचान रखता है। वैसे तो यहां कोई बाहर से घूमने आता है या फिर भारत के ही लोग अलग अलग राज्यों में जाते है तो उन्हें देखन और घूमने को बहुत कुछ मिलता हैं। लेकिन आपकों यहा के अलग अलग जायकों के बारे में भी जानना चाहिए। ऐसे में आपकों बता रहे है यहा के स्वाद के बारे में।

दिल्ली के छोले भटूरे
आप दिल्ली में घूमने आए है तो आपकों यहा जो सबसे ज्यादा खाने में या नाश्ते में मिलेगा वो है यहां के छोले भटूरे। वैसे ये पंजाबी फूड है लेकिन ये आपकों जरूर पसंद आएगा। ऐसे में आपकों अगर छोले भटूरों का असली जायका लेना है तो आप दिल्ली के छोटे भटूरे जरूर ट्राई करें। इसके साथ ही आप यहां के छोले कुल्छों का भी आनंद ले सकते है।

इंदौर के पोहे
इसके बाद आप अगर इंदौर जा रहे है तो फिर आप यहा के पोहे जरूर ट्राई करें। वैसे पोहे देशभर में बनते है लेकिन इंदौरी पोहे को कोई मुकाबला नहीं है। स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर इंदौर का मालवा अपने पोहे के लिए देशभर में जाना जाता है। 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.