Travel Tips: इस बार आप भी जा सकते है घूमने के लिए नेपाल और श्रीलंका, देखने को मिलेगी कई शानदार जगह

Samachar Jagat | Wednesday, 20 Dec 2023 02:42:52 PM
Travel Tips: This time you can also go to Nepal and Sri Lanka, you will get to see many wonderful places.

इंटरनेट डेस्क। कई बार लोग घूमने के लिए विदेश में जाने का प्लान करते है, लेकिन कई कारणों से जा नहीं पाते है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे है विदेश में घूमने की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आपका पैसा भी ज्यादा खर्च नहीं होगा और आप भी घूम भी सकोेगे। ऐसे में आप यहां जाए तो फिर इन जगहों को देखना ना भूले। 

नेपाल की करें यात्रा
आप इस बार की यात्रा नेपाल की कर सकते है। विदेश में घूमने के लिए यह जगह शानदार है। इसकें साथ ही आप यहा पर पशुपति नाथ का मंदिर देख सकते है। इस मंदिर का संबंध पांडवों से हैं और ये भगवान शिव को समर्पित है। आप नेपाल आ रहे है तो आप राजधानी काठमांडू में मौजूद इस मंदिर के दर्शन जरूर करें। 

श्रीलंका जा सकते है
इसके साथ ही आप श्रीलंका भी घूमने जा सकत है। यहां भी आपको देखने को कई सारी जगहें मिलेगी। इसके साथ ही आप मुन्नेरवम मंदिर जा सकते है। इस मंदिर का संबंध भगवान राम और रावण से माना जाता है। जानकारों की माने तो भगवान राम ने रावण पर जीत हासिल करके यहीं पर भगवान शिव की पूजा की थी। 

pc- tv9,m.punjabkesari.in, zee news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.