Travel Tips: सर्दी के मौसम में करें चित्तौडग़ढ़ दुर्ग का दीदार, यादगार बन जाएगा टूर 

Samachar Jagat | Friday, 17 Nov 2023 12:01:43 PM
Travel Tips: Visit Chittorgarh Fort in winter season, the tour will become memorable

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान अपने किलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर किलों की कोई कमी नहीं है। अगर आप सर्दी मौसम में किसी स्थान पर घूमने का प्लान है तो चित्तौडग़ढ़ जा सकते हैं।

यहां का किला विश्व प्रसिद्ध है, जिसे 7वीं शताब्दी ई में स्थानीय मौर्य शासकों द्वारा बनवाया गया था। ये देश के सबसे बड़े किलों में से एक चित्तौडग़ढ़ दुर्ग कई वीरता और बलिदान की कहानियों के साथ यहां आज भी खड़ा हुआ है। चित्तौडग़ढ़ दुर्ग में आपको राजपूत संस्कृति और मूल्यों का दीदार करने का मौका मिलेगा। इस किले को 2013 में में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में जगह मिल चुकी है।

590 फीट की ऊंचाई पर एक पहाड़ी पर लगभग 700 एकड़ भूमि में फैला ये किला देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।  
 

PC: holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.