Travel Tips: गर्मी के मौसम में गोवा के इन बीचेज की करें सैर, यादगार बन जाएगा टूर

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Apr 2024 11:15:05 AM
Travel Tips: Visit these beaches of Goa in summer season, the tour will become memorable

इंटरनेट डेस्क। भारत का गोवा राज्य अपने खूबसूरत बीचेज के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां फेमस बीच और सुन्दर समुद्री तटों के साथ उठती गिरती लहरों  का दीदार करने के लिए  देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

 अगर आपका गर्मी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो आपके लिए गोवा बेहतर विकल्प साबित होगा। लोगों को गोवा आने का अलग ही इंटरेस्ट होता है। बीच के साथ धूप, रेत और सर्फिंग की इस जगह में मस्ती करना इस किसी को पसंद आता है। आज हम आपको यहां के दो बहुत ही पंसिद्ध बीच के बारे में जानकारी देे जा रहे हैं। आपको इस बीचेज पर घूमने में बहुत ही मजा आ जाएगा। 

मोरजिम बीच:

पणजी के उत्तर में स्थितमोरजिम बीच समुद्र तट तेजी से पर्यटकों बीच लोकप्रिय हो रहा है। मोरजिम बीच बर्ड वॉचिंग और यहां के लुप्तप्राय ओलिव रिडले कछुए के घोंसले के कारण भी प्रसिद्ध है। गोवा के मोरजिम बीच में आपको समुद्री रेत में मस्ती करने का मौका मिलेगा। यहां पर छोटी-छोटी लकड़ी और बांस की झोपडिय़ां  आकर्षक का केन्द्र रहती हैं। गोवा का ये बीच विदेशियों का पसंदीदा स्थल है।

बागा बीच:

गोवा का बागा बीच भी बहुत ही प्रसिद्ध है। इस बीच पर आपको एकदम शांत माहौल और प्यारा वातावरण देखने को मिलेगा। वहीं कैफे और सुनहरे रंग की रेत में भी आपको यहां पर बहुत ही पसंद आएगी। यहां पर आप परिवार के साथ कई प्रकार की गतिविधियों का मजा ले सकते है। यहां जेट स्की, स्पीड बोट, बनाना राइड आदि प्रसिद्ध है। ये बीच अपनी नाइट लाइफ और पार्टीज के लिए भी बहुत ही प्रसिद्ध है। 

PC: holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.