Travel Tips: लॉन्ग वीकेंड में आप भी जा सकते है इस बार घूमने के लिए आगरा, देख सकते है इन जगहों को

Samachar Jagat | Friday, 13 Oct 2023 01:21:05 PM
Travel Tips: You can also go to Agra this time during long weekend, you can see these places

इंटरनेट डेस्क। आप भी वीकेंड का इंतजार कर रहे है या फिर अक्टूबर में दशहरे पर आने वाली छुट्टी का इंतजार कर रहे है तो आप इस बार घूमने के लिए परिवार के साथ जा सकते है उत्तर प्रदेश के इस खूबसूरत से शहर में जहां हर कोई जाना चाहता है और ये जगह है आगरा।

आगरा
दुनिया के सात अजूबों में गिने जाने वाला ताजमहल इसी शहर में स्थित है। यहां आपकों हर दिन देश ही नहीं दुनिया के सैलानी इस जगह का दीदार करते नजर आ जाएंगे। ऐसे में आप भी अगर आ रहे है तो फिर आप आगरा में ताजमहल को देखना तो बिलुकुल भी मिस नहीं करें।

क्या है खास
आपको बता दें की यमुना नदी के तट पर बने ताजमहल का नाम दुनिया के लगभग हर इंसान की ट्रैवल लिस्ट में होता है। ऐसे में आप यहां आए तो ताजमहल के अलावा, आगरा फोर्ट, जामा मस्जिद, मेहताब बाग, अकबर का मकबरा और यहां की मिठाई आगरे का पेठा का आनंद लेना नहीं भूले।

pc- aaj tak, navbharat,holidayrider.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.