Travel Tips: आपकों इस बार घूमने के लिए जाना चाहिए माणा गांव, अब बन गया है भारत का पहला गांव

Samachar Jagat | Monday, 08 May 2023 03:21:44 PM
Travel Tips: You should visit Mana village this time, now it has become India's first village

इंटरनेट डेस्क। घूमने के लिए तो देशभर में कोई जगह की कमी नहीं है। आप जहां जाओगे वहां कुछ ना कुछ मिल ही जाएगा। ऐसे में आपकों बता रहे ऐसी जगह के बारे में जो भारत का पहला गांव है और आपकों यहां जरूर आना चाहिए। ये जगह है माणा गांव। ये वैसे बद्रीनाथ से 3 किलोमीटर आगे है और इसे पहले भारत का आखिरी गांव कहा जाता था। लेकिन अब इसे भारत का पहला गांव कहा जाने लगा है। 

माणा गांव का इतिहास 
इस गांव का नाम ’मणिभद्र आश्रम’ से लिया है। जानकारी के अनुसार द्वापर युग मतलब महाभारत काल से ही इस गांव का इतिहास है। कहते हैं पांडव स्वर्ग की यात्रा के दौरान यहां से गुजरा करते थे। यहां एक भीम पुल भी है, इसे भीम ने बनाया था।

घूमने की जगह 
आप माणा गांव आ रहे है तो आप नीलकंठ चोटी जा सकते है। इसे ’गढ़वाली की रानी’ भी कहते हैं। इसके साथ ही आप यहा से तप्त कुंड भी जा सकते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, तप्त कुंड में अग्नि देव का वास हुआ करता था। इसके अलावा आप यहां से व्यास गुफा भी जा सकते है।

pc- news18, amarujala, nativeplanet.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.