Vastu Tips: भगवान शिव को पसंद है उत्तर-पूर्व दिशा, आप घर में जरूर ही करें ऐसा, मिलेगा फायदा

Hanuman | Thursday, 16 Jan 2025 05:31:58 PM
Vastu Tips: Lord Shiva likes the north-east direction, you must do this in your house, you will get benefit

इंटरनेट डेस्क। नया घर बनवाते समय बहुत से लोगों द्वारा वास्तु नियमों का ध्यान रखा जाता है। वास्तु शास्त्र में नए घर की बनावट को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी गई है। आज हम आपको उत्तर-पूर्व को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

 इस दिशा को भगवान भोलेनाथ की दिशा माना जाता है। इसी कारण घर की इस दिशा के लिए रंगों का चुनाव करते समय आपको भगवान भोलेनाथ के बारे में सोचना चाहिए। बताया जाता है इस दिशा में भगवान शिव का वास माना जाता है।

इसी कारण इस दिशा में भगवान भोले की पसंद आसमानी व नीला रंग करवाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नीले या आसमानी रंग का फर्श बनवाना शुभ रहता है। ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद परिवार के लोगों पर बना रहता है। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। 

PC: samacharnama
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This content has been sourced and edited from indiatv



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.