Bihar: नीतीश कुमार ने फिर से पलटी बाजी, एनडीए में शामिल होकर फिर से बने सीएम

Samachar Jagat | Monday, 29 Jan 2024 09:06:53 AM
Bihar: Nitish Kumar turned the tables again, joined NDA and became CM again.

इंटरनेट डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर से खेला हो गया। जी हां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से सीएम के पद से इस्तीफा देकर भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया और शाम होते होते फिर से मुख्यमंत्री बन गए। इसके साथ ही एक बार फिर से लालू की पार्टी RJD के साथ बिहार में खेला वाली राजनीति हो गई।

वहीं भाजपा नेता अमित शाह जो गठबंधन तोड़ने पर नीतीश को पानी पी पी कर कोसते थे और कहते थे की नीतीश की पार्टी का भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा उन्होंने एक बार फिर से नीतीश को गले लगा लिया। वैसे आपको बता दें की नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में वे बिहार के ‘विकास पुरुष’ कहलाए जाते हैं।

नीतीश कुमार पहली बार बिहार विधानसभा के लिए 1985 में चुने गये थे। 1987 में वे युवा लोकदल के अध्यक्ष बने। यही से उनकी राजनीति की शुरूआत हुई और अब वो 9वीं बार सीएम पद की शपथ ले चुके है। 

pc- BBC

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.