BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

Samachar Jagat | Saturday, 04 Feb 2023 11:34:34 AM
BJP appoints Dharmendra Pradhan as party's election in-charge for Karnataka

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शनिवार को पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। वहीं, भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई इन चुनावों के लिए सह-प्रभारी होंगे।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल क ांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले इन चुनावों के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है। प्रधान को अतीत में भी कई चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है। पार्टी की उनसे अपेक्षा रहेगी कि वह एक कुशल नेता के रूप में राज्य में संगठन को संगठित करें और स्थानीय इकाई में आंतरिक समस्याओं को दूर करें, ताकि इस महत्वपूर्ण दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के अधिकतम प्रयास कर सके। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.