BJP ने की भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की मांग

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2023 05:20:23 PM
BJP demands to pass a resolution against corruption and crime

पटना : बिहार विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ सदन में प्रस्ताव पारित करने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कहा कि राज्य बिहार दिवस मना रहा है इसलिए बिहार को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के कई अधिकारी और नेता भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार चौथे कृषि रोडमैप के क्रियान्वयन के लिए काम कर रही है वहीं कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर उनकी पार्टी के सदस्यों ने किसानों की समस्याओं को उठाया।

सभाध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी की अनुमति से अपने कार्यस्थगन प्रस्ताव को पढèते हुए भाजपा के विधायक प्रेम कुमार ने कहा कि संविदा कर्मचारी पिछले 15 वर्षों से अपनी सेवाओं को नियमित करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की जानी चाहिए। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.