Congress: कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस 'है तैयार हम' थीम पर मेगा रैली करने जा रही पार्टी

Samachar Jagat | Thursday, 28 Dec 2023 08:50:16 AM
Congress: 139th Foundation Day of Congress, Congress is ready to hold a mega rally on the theme hain-tayyar-hum

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी एक बड़ी रैली का आयोजन करने जा रही है। ये तैयारी 2024 के लोकसभा चुनावों के पहले की जा रही है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस अपने मेगा रैली ‘है तैयार हम’ के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत के लिए पूरी तरह से तैयार है।

खबरों की माने तो यह मेगा रैली गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रमुख नाना पोटोले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, यह देश के लोगों के लिए एक एतिहासिक दिन होगा। पार्टी नेताओं के अनुसार इस रैली को सोनिया गांधी, पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार नागपुर में आयोजित होने के कारण इस मेगा रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यालय और एतिहासिक स्थान दीक्षाभूमि मौजूद है। दीक्षाभूमि वही स्थान है जहां डॉ. बीआर अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था। कांग्रेस के विधायक नितिन राउत ने कहा, है तैयार हम थीम के साथ यह मेगा रैली देशभर में अच्छा संदेश देगी।

pc- asianetnews.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.