- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन आज मंगलवार को 48वें दिन भी जारी है। केंद्र सरकार ने हालांकि किसानों को थोड़ी राहत देते कहा है कि कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जा सकता लेकिन जितना संभव होगा हम इसमें सुधार करेंगे। लेकिन वो सुधार कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के देशभर में पूर्ण होने के बाद किया जाएगा।
वहीं प्रदर्शनकारी किसान भी अपनी मांग पर अड़े हैं। मंगलवार को एक प्रदर्शनकारी ने कहा, अगर सरकार नहीं मानी तो लोहड़ी तो क्या हम होली भी यहीं मनाएंगे। हम सरकार से कहना चाहते हैं कि किसानों की तरफ ध्यान दे। यहां 51-52 लोग मर गए सरकार को उनकी फिक्र नहीं है।
वहीं दूसरी ओर, पंजाब किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी ने कृषि कानूनों के खिलाफ आज सुब ह अमृतसर से दिल्ली की ओर ट्रैक्टर रैली निकाली। एक किसान ने बताया कि हमारा हज़ारों ट्रैक्टरों का जत्था दिल्ली धरने में शामिल होगा और 26 जनवरी की परेड में भी शामिल होगा। हमारा जत्था 3 कानूनों को रद्द करवाकर ही वापस आएगा।।