भारत अब लॉन्च करेगा सूर्य मिशन  Aditya-L1, साथ में लेकर जाएगा सात वैज्ञानिक पेलोड

Hanuman | Monday, 28 Aug 2023 02:41:31 PM
India will now launch Surya Mission Aditya-L1, will carry seven scientific payloads

चेन्नई। चंद्रयान-3 की सफलता के आद भारत की ओर से पहला सौर अन्वेषण मिशन आदित्य-एल1 उपग्रह लॉन्च किया जाएगा। सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च होने वाला ये उपग्रह सूर्य की सतह का व्यवस्थित अध्ययन करने के लिए देश में विभिन्न प्रयोगशालाओं द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित सात वैज्ञानिक पेलोड ले जाएगा। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। इसरो ने बताया कि आदित्य एल-1 के साथ 7 पेलोड (नीतभार) भी अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। ये पेलोड सूरज की प्रकाशमंडल, वर्णमंडल और सबसे बाहरी परत का अध्ययन करेंगे।

 इसरो ने बताया कि सात में से चार पेलोड लगातार सूर्य पर नजर रखेंगे जबकि तीन पेलोड की ओर से परिस्थितियों के हिसाब से कणों और मैग्नेटिक फील्ड का अध्ययन किया जाएगा।  गौरतलब है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चांद की तरह पर कदम रखते ही भारत ने इतिहास रचा। भारत ये उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बना। 

PC: aajtak



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.