क्या Arvind Kejriwal को जेल में नहीं दी जा रही है इंसुलिन? उपराज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

Samachar Jagat | Friday, 19 Apr 2024 10:10:52 AM
Is Arvind Kejriwal not being given insulin in jail? Lieutenant Governor asked for report

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों शराब नीति घोटाले को लेकर जेल में बंद हैं। जेल में बंद अरविंद केजरीवाल मीडिया की सुर्खियों में बने हैं। आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। आप ने दावा किया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही है। इस पर उपराज्यपाल वी.के सक्सेना ने पुलिस महानिदेशक (कारागार) को 24 घंटे के भीतर इस दावे पर रिपोर्ट देने को कहा है। 

खबरों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में शुगर की दवाएं नहीं उपलब्ध करवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में राज्यसभा  सांसद संजय सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शुगर की दवाएं नहीं दी जा रही हैं।  

सीएम केजरीवाल के खान-पान को लेकर उठे सवाल
वहीं जेल में दिल्ली के सीएम केजरीवाल के खान-पान को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल जानबूझकर शुगर को बढ़ाने वाले मीठे और दूसरे का सेवन कर रहे हैं। 

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने लगाया ईडी पर आरोप
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ईडी ने कोर्ट में झूठ बोला है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने इस मामले में ईडी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल में मीठी चाय पी रहे हैं, मिठाई खा रहे हैं, ये सरासर झूठ हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले कई दिनों से शराब नीति घोटाले को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जेल में बंद हैं। 

PC:  abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.