ललिता डबास आत्महत्या मामला, पति रोहित कुमार गिरफ्तार

Samachar Jagat | Friday, 21 Oct 2016 03:48:44 PM
Lalita Dabas suicide case her husband Rohit Kumar arrested

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ललिता डबास की आत्महत्या के मामले में उसके पति एवं राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के एक दल ने रोहित को उनकी पत्नी की आत्महत्या में संलिप्तता के संदेह में मुंबई से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि रोहित के पिता ने पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें शुक्रवार को में पेश किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि रोहित और उनके परिवार के सदस्य ललिता की आत्महत्या के बाद से ही फरार थे। ललित ने जब फांसी लगाकर आत्महत्या की, रोहित मुंबई में थे लेकिन घटना के बाद से लापता हो गए।

उन्होंने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा था। रोहित और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने ललिता के सुसाइड नोट और ढ़ाई घंटे के वाइस मैसेज के आधार पर यह कार्रवाई की है जिसमें उसने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीडऩ का आरोप लगाया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.