Ludhiana: नकद प्रबंधन कंपनी में करोड़ों की लूटपाट

Samachar Jagat | Saturday, 10 Jun 2023 03:31:15 PM
Ludhiana: Looting of crores in cash management company

लुधियाना (पंजाब)। लुधियाना के न्यू राजगुरु नगर इलाके में हथियारबंद लुटेरे एक नकद प्रबंधन सेवा कंपनी के कार्यालय से बड़ी रकम लूट ले गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ऐसी सूचना थी कि 10 करोड़ रुपये लूटे गए, लेकिन पुलिस ने कहा कि वास्तविक राशि का पता लगाया जा रहा है।पुलिस ने कहा कि यह घटना शुक्रवार रात को उस वक्त हुई जब 10-12 लुटेरों ने यहां सीएमएस सिक्योरिटीज के चार सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया और कंपनी की नकदी से भरी एक वैन लेकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गयी है।

Pc:Navjivan



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.