Madhya Pradesh Election 2023: MP में थमा चुनावी शोर, 17 नवंबर को होगी वोटिंग, आज डोर-टू-डोर कैंपेन

Samachar Jagat | Thursday, 16 Nov 2023 09:11:11 AM
Madhya Pradesh Election 2023: Election noise stops in MP, voting will be held on November 17

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होने है और इस दिन प्रदेश में मतदान होगा। ऐसे में मध्य प्रदेश में 15 नवंबर को चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। इसके बाद प्रत्याशी घर-घर पहुंच कर चुनाव प्रचार करेंगे। क्योंकि मतदान के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद हो जाता है। चुनाव प्रचार के लिए बिना शोर डोर-टू-डोर संपर्क किया जा सकता है।

वहीं चुनाव के दौरान दोनों शीर्ष पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। हालांकि चुनाव के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा की किस किस किस्मत खुलती है। 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने जनता से संपर्क किया। इस दौरान कई वादे किए गए। चुनाव प्रचार के लिए कई बड़े नेता चुनावी मैदान में प्रचार करते दिखे। जिसमें पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ तो वही कांग्रेस से प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष खरगे ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली। 

PC- theindiadaily.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.