Maharashtra: पुणे में एक छोटा प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

Samachar Jagat | Monday, 25 Jul 2022 01:26:57 PM
Maharashtra: A small training plane crashes in Pune, female pilot injured

मुंबई | महाराष्ट्र के पुणे जिले में सोमवार को एक सीट वाला छोटा प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार महिला पायलट घायल हो गईं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा पूर्वान्ह करीब साढ़े 11 बजे इंदापुर तहसील के कदबनवाड़ी में हुआ।

एक निजी विमानन स्कूल के इस विमान ने पुणे के बारामती हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। अधिकारी ने बताया कि पायलट भावना राठौड़ को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि विमान क्षतिग्रस्त हो गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.