महाराष्ट्र सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है : Congress

Samachar Jagat | Friday, 21 Oct 2022 11:47:01 AM
Maharashtra government ignoring farmers: Congress

मुंबई : महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को कहा कि शिदे-फडणवीस सरकार राज्य के किसानों की अनदेखी कर रही है वह प्राकृतिक आपदा से पीड़ति किसानों की मदद करने की इच्छुक नहीं है। पटोले ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा उन्हें पता है कि भारी बारिश और फिर से बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि सरकार दिवाली की पूर्व संध्या पर किसानों की मदद करेगी। उन्होंने कहा कि शिदे-फडणवीस सरकार असंवेदनशील और किसान विरोधी है और इसलिए उसने सूखे की घोषणा नहीं की है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.